*गांधी जयंती पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश*
*सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में चला विशेष स्वच्छता अभियान*
*जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने की सहभागिता*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में स्वच्छता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी के निर्देशन एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं।
अभियान के तहत जनपद एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों, शासकीय परिसरों सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर साफ-सफाई, कचरा संग्रहण एवं निस्तारण का कार्य किया गया। स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों एवं ग्रामीणजनों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने तथा अपने घर, गांव एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की गई। साथ ही स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में स्वच्छता, जनभागीदारी एवं सामुदायिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिलेभर में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan2026 #collectordindori #jansamparkdindori #Dindori #SevaSankalpAbhiyan #SwachhataAbhiyan #GandhiJayanti #SwachhDindori #JanBhagidari #SwachhBharat
4 views | Dindori, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026