Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Aap
dprosaran
आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया गया. Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Patna, Bihar
| Nov 10, 2026
MORE NEWS
कृष्ण जी टेढ़े पर मेरे है...
Patna Rural, Patna | Nov 10, 2026
दीपावली की खुशियां बदली मातम में......पटाखे की चिंगारी बनी आग का गोला.....कई घरों को किया खाक.....कल्याणपुर प्रखंड के तीन जगहों व घोड़ासहन में आग ने मचाया है तांडव.....आग लगने के बाद इलाके में मची अफरातफरी.....दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर पाया काबू #दीपावली #मोतिहारी #पूर्वीचंपारण #अगलगी #BreakingNews
Patna Rural, Patna | Nov 10, 2026
पहले लव मैरिज, फिर धोखे से दूसरी शादी की तैयारी! लेकिन जैसे ही पहली पत्नी पुलिस के साथ शादी समारोह में पहुंची, पूरे मंडप में मच गया हाई-वोल्टेज ड्रामा। पति की दूसरी शादी की खुशियां देखते ही देखते हंगामे में बदल गईं। पहली पत्नी के पहुंचते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। अब सवाल है कि पहली शादी के रहते दूसरी शादी की तैयारी क्यों की जा रही थी?
Patna Rural, Patna | Nov 10, 2026
*छठ घाटों की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण* पटना, 9 नवंबर 2026 छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा के साथ कंगन घाट, एन आई टी घाट, कृष्णा घाट , लॉ कालेज घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर चल रहे कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था, पहुँच पथ, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों में और तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियाँ पूर्ण करें। साथ ही, तैयारियों के प्रत्येक छोटे-बड़े पहलू पर सूक्ष्मता से ध्यान दें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ घाटों तक पहुँच पथ, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा स्थल पर उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुँचते हैं। अतः उनकी सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी पदाधिकारी पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Patna Traffic police Patna Police City of Patna - PMC Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Nov 9, 2026
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर छठ पूजा समितियों के साथ जिला प्रशासन की बैठक पटना, 9 नवंबर 2026 छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा घाटों पर सुरक्षा एवं सुचारु यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा , वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा, उप विकास आयुक्त श्री शुभम कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने जिले के विभिन्न छठ घाटों पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इनमें घाटों तक पहुँच पथ की समुचित व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए पर्याप्त प्रवेश एवं निकास मार्ग, समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता प्रमुख रूप से शामिल थीं। समिति के सदस्यों ने विशेष रूप से उन घाटों पर, जहाँ दूसरे क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर छठ पूजा करते हैं, उनके रात्रि विश्राम के लिए उचित व्यवस्था करने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता, चेंजिंग रूम, एनडीआरएफ की टीमों एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वॉच टावरों को क्रमांकित करने का सुझाव भी दिया गया, ताकि भीड़ के दौरान बिछुड़े हुए व्यक्तियों को संबंधित वॉच टावर तक पहुँचने तथा उनकी पहचान करने में आसानी हो। जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने समिति के सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए: घाटों तक पहुँच एवं आवागमन की व्यवस्था सभी छठ घाटों तक पहुँच पथ को सुगम बनाया जाए। श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए प्रवेश एवं निकास के पर्याप्त मार्ग सुनिश्चित किए जाएँ, ताकि भीड़ का दबाव नियंत्रित रहे। बुनियादी सुविधाएँ एवं प्रकाश व्यवस्था: सभी घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, चेंजिंग रूम तथा श्रद्धालुओं की आवश्यकता के अनुरूप अन्य मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ। रात्रि विश्राम की व्यवस्था: जिन घाटों पर दूसरे क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, वहाँ उनके ठहरने के की समुचित व्यवस्था की जाए। आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा: सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त संख्या में नावों, एनडीआरएफ की टीमों एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। वॉच टावर एवं भीड़ प्रबंधन: सभी वॉच टावरों को क्रमांकित किया जाए, जिससे भीड़ के दौरान बिछुड़े हुए व्यक्तियों को संबंधित वॉच टावर तक पहुँचने तथा उन्हें खोजने में सुविधा हो। भीड़ प्रबंधन के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जाए। पटना जिले के अन्य महत्वपूर्ण छठ पूजा स्थलों पर भी सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश, आवागमन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जाएँ। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण करें। उन्होंने सभी संबंधित विभाग से कहा कि अपने-अपने दायित्वों का व्यक्तिगत रूप से अनुश्रवण करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे करें। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी स्तर पर कमी न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु आस्था एवं श्रद्धा के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं। अतः प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात के सुचारु संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने छठ पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्धारित यातायात योजना का पालन करना तथा वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करना आवश्यक है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए जनसहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा ने आश्वस्त किया कि छठ पूजा समितियों से प्राप्त सुझावों एवं घाटों के निरीक्षण के दौरान चिह्नित कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। समिति के फीडबैक के अनुरूप आवश्यक सुधार करते हुए सभी घाटों पर बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँगी। जिलाधिकारी ने पुनः सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें तथा सभी तैयारियों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि छठ महापर्व पूरी श्रद्धा, आस्था, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Patna Traffic police Patna Police City of Patna - PMC Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Nov 9, 2026
दिनांक 14 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले भलुनी भवानी महोत्सव एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राज द्वारा दिनारा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी धाम का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महोत्सव की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग, बैठने एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भलुनी भवानी धाम जिले का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल है। महोत्सव का आयोजन भव्य, गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए। वहीं, छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, संपर्क मार्ग एवं पेयजल की व्यवस्था समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। गहरे पानी एवं संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने महोत्सव एवं छठ पूजा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं नियमित गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए महोत्सव एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज, विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। #IPRD #BiharGovernment #PublicService #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 9, 2026
छठ के रंग में रंगी पटना की सड़क #patnastreets #chhath #chhathsong #viralvideos #chhathgeet
Patna Rural, Patna | Nov 9, 2026
आगामी छठ पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समस्तीपुर, दिनांक 09 नवंबर 2026। आगामी छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा आज नगर निगम समस्तीपुर अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छठ घाटों पर पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ एवं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने छठ घाटों की साफ-सफाई, घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों की स्थिति, जल की उपलब्धता एवं स्वच्छता, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, श्रद्धालुओं के आवागमन तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाए। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए पहुंच पथों को दुरुस्त करने तथा घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिए जाएं। घाटों पर खतरनाक एवं अधिक गहरे जल वाले स्थानों को चिह्नित कर आवश्यक बैरिकेडिंग की जाए तथा पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित गोताखोरों एवं आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, घाटों पर आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी आवश्यक तैयारी एवं सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम, प्राथमिक चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त घाटों पर नियंत्रण कक्ष, आवश्यक सूचना एवं चेतावनी संकेतक लगाने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व लोक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं तथा वरीय पदाधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें, ताकि छठ पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। निरीक्षण के अवसर पर मेयर, नगर निगम समस्तीपुर श्रीमती अनीता राम, नगर आयुक्त समस्तीपुर श्री गौतम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर श्री राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण तथा एसडीआरएफ के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। #छठमहापर्व #जिलाप्रशासनसमस्तीपुर #ChhathGhatInspection #CMSamrat #bihar #highlightsシ゚ CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 9, 2026
आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा... - Patna News