सहजनवा: गीडा में 1.260 किलो गांजा के साथ आरोपी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सहजनवां थाना क्षेत्र के सीहापुर गांव निवासी माधव पाठक पुत्र रामचंद्र पाठक के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर गीडा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 409/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में केस दर्ज किया गया है।