नौगढ़: नौगढ़ रेंज के औरवाटाड़ के जंगल में लगी आग हजारों पौधे जलकर राख
काशी वन्य जीव प्रभाव रामनगर के नौगढ़ रेंज के औरवाटाड़ जंगल में बुधवार की शाम अचानक आग लग जाने से हजारों पौधे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नौगढ़ रेंज कार्यालय पर दिया लेकिन विभाग का कोई भी कर्मचारी जंगल में नहीं पहुंचा जिससे आग में विकराल रूप लेकर हजारों पौधे जलाकर राख कर दिया।