गाय को बचाने के फेर में 20 फीट गहरी नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार
शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के सिरसौद-पिछोर मार्ग पर दुल्हाई गांव के पास मंगलवार की सुबह 11 बजे गाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं और नहर में पानी भी नहीं था। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में बड़ा नुकसान होने से टल गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूमने वाले मवेशियों और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।