Public App Logo
जनसुनवाई में पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन शिवपुरी। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आवेदन देने पहुंचे एक बुजुर्ग की अचानक अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग जनसुनवाई में अपनी समस्या को लेकर आवेदन देने पहुंचे थे। उनके पास जिला कलेक्टर के नाम लिखा एक आवेदन भी मिला। आवेदन में कोलारस से बदरवास गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने की मांग की गई थी। बताया जा रहा है कि जनसुनवाई के दौरान बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। फिलहाल बुजुर्ग की मौत किस कारण से हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और आवश्यक चिकित्सकीय कार्रवाई के बाद ही हो सकेगा। मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है। - Karera News