Public App Logo
Profile Picture

sachin Jha

@journalistsachinjha
220Followers
0Following
शराब दुकान में तोड़फोड़-आगजनी मामले में 21 आरोपी गिरफ्तार, सरपंच और जनपद सदस्य भी जेल भेजे

अमोला। थाना अमोला क्षेत्र में लाइसेंसी कंपोजिट शराब दुकान में घुसकर तोड़फोड़, शराब की बोतलें फोड़कर आग लगाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरपंच छोटेराजा गुर्जर और जनपद सदस्य दुष्यंत परमार सहित 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शराब दुकान में घुसकर दुकान कर्मचारी से अभद्रता और मारपीट की। इसके अलावा पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से भी मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डाली तथा शासकीय वाहन में तोड़फोड़ की गई। शराब की बोतलें फोड़कर दुकान में आग लगाने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने सरपंच छोटेराजा पुत्र भरोसीराम गुर्जर (42), निवासी ग्राम गणेशखेड़ा तथा जनपद सदस्य दुष्यंत परमार पुत्र वीरसिंह परमार (35), निवासी अमोलपठा समेत कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अमोला थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई की।
अमोला पुलिस की कार्रवाई.. शराब कांड में 21 गिरफ्तार
सभी मेरे बड़े और छोटे भाईयो पत्रकारों से आग्रह है की हम सबको मिलकर झाँसी मे एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को देना चाहिए … दिन और समय कर ले
अमोलपठा शराब दुकान में तोड़फोड़-आगजनी: सरपंच सहित 15 गिरफ्तार, जेल भेजे

शिवपुरी अमोला थाना क्षेत्र के अमोलपठा में 10 सितंबर को लाइसेंसी कंपोजिट शराब दुकान में तोड़फोड़, शराब की बोतलें फोड़ने, आग लगाने और पुलिस-आबकारी कर्मचारियों के शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने सरपंच सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दुकान में घुसकर कर्मचारी से मारपीट की और पुलिस व आबकारी अमले पर भी हमला किया था। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पूरी खबर के कल दैनिक भास्कर जरूर पढ़ें
सौरभ भार्गव को कमजोर समझने की भूल मत करना… वक्त ने भले ही उनके सामने मुश्किलें खड़ी की हों, लेकिन मुश्किलें हौसले को नहीं तोड़तीं, बल्कि इरादों को और मजबूत करती हैं। झूठे षड्यंत्रों और बेबुनियाद आरोपों से किसी की पहचान मिटाई नहीं जा सकती। जिन लोगों ने आज सवाल खड़े किए हैं, उन्हें वक्त आने पर उन्हीं सवालों के जवाब भी सुनने पड़ेंगे। सौरभ भार्गव आज भी अपने दम पर खड़े हैं और कल भी अपने दम पर खड़े रहेंगे। आलोचना करने वालों को इतना जरूर समझ लेना चाहिए कि किसी के खिलाफ माहौल बनाना आसान है, लेकिन सच के सामने टिकना आसान नहीं। वक्त हर चेहरे से नकाब उतारता है और हर साजिश का सच सामने लाता है। सौरभ भार्गव को गिराने की कोशिश करने वाले शायद यह भूल गए हैं कि संघर्ष से निकला इंसान टूटता नहीं, और मजबूत होकर लौटता है। आज जो लोग उनकी कमजोरी गिन रहे हैं, कल वही उनकी वापसी की ताकत देखेंगे।
अमोलपठा शराब कांड मे सरपंच एवं दो महिलाओं सहित 15 आरोपी गिरफ़्तार
अमोलपठा गांव में पुलिस-आबकारी टीम पर हमला
कार्रवाई को लेकर एडिशनल एसपी ने दिया आश्वासन
थरखेड़ा गांव में शराब दुकान में तोड़फोड़, 8-10 अज्ञात सहित 7 नामजद पर केस

करैरा। शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के थरखेड़ा गांव में 9 सितंबर की रात शराब दुकान में घुसकर देसी और अंग्रेजी शराब की पेटियां सड़क पर फेंककर तोड़ने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मोनू ठाकुर, बृजेश जाटव, पंजाब सिंह बघेल, अजब सिंह बघेल, रामबाई आदिवासी, राजू वैस और दौलत ठाकुर सहित 8 से 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। बताया गया है कि बुधवार रात करीब 9 बजे ग्रामीण शराब दुकान में पहुंचे थे। आक्रोशित लोगों ने दुकान में रखी शराब की पेटियां बाहर सड़क पर फेंक दीं और लाठियों से शराब की बोतलें तोड़ दी थीं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अमोला पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के साथ 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।
शिवपुरी जिले अमोलपठा गांव में पुलिस पर पथराव
नया अमोला में कंपोजिट दुकान में घुसकर शराब की पेटियां फेंकने पर , नामजद 5 और 10 अज्ञात को पर मामला दर्ज, इधर अमोलापठा चौकी पुलिस ने भी की कार्यवाही
अमोलपठा में आक्रोशित महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर किया लाठीचार्ज…
गली गली मे आक्रोश शराब तस्करी के आरोपों का वीडियो वायरल, वायरल वीडियो अमोला थाना क्षेत्र का
साजौर गांव में महिलाओं का आक्रोश… घर में घुसकर कच्ची शराब नष्ट की
थरखेडा मे भी कंपोज़िट दुकान मे घुसकर ग्रामीणों ने शराब बाहर फेंकी और किया नष्ट ABP News
गांव के वासी है ….शहरो से दूर रहना पसंद करते है
जहरीली शराब के खिलाफ सिरसौद सरपंच की अनोखी पहल घर घर जाकर पीट रहे हैं मुनादी लोगों को शराब न पीने की दे रहे हैं सलाह । बंडा सागर में कच्ची शराब पीने से हो गई थी 30 लोगों की मौत
सचिन गुप्ता ब्यूरो रिपोर्टर बंसल न्यूज
कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा: धंधा करने वाले के घर धावा, 7 डिब्बे शराब बाहर निकालकर नष्ट की

साजौर गांव में महिलाओं ने लाठियां लेकर खोला मोर्चा, शराब कारोबारी के विरोध पर भागकर बचाई जान; बोलीं- मजदूरी की कमाई शराब में उड़ा रहे परिवार, अब नहीं होने देंगे कारोबार

शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बघरा साजौर गांव की महिलाओं की टोली ने सरपंच पुत्र रोहित लोधी दुर्ग सिंह लोधी और सोनू निगंम की मौजूदगी में गांव से करीब दो किलोमीटर दूर घर बनाकर कथित रूप से कच्ची शराब का कारोबार करने वाले इमरथ पाल के घर पर धावा बोल दिया। महिलाओं ने घर में रखी कच्ची शराब से भरे 7 डिब्बे बाहर निकाले और शराब को नष्ट कर दिया।
महिलाओं का आरोप है कि इमरथ पाल काफी समय से गांव से दूर रहकर घर में ही कच्ची शराब तैयार कर बेचने का काम कर रहा था। गांव के लोग शराब खरीदकर उसका सेवन करते हैं, जिसके बाद घरों में विवाद और घरेलू कलह की स्थिति बनती है। महिलाओं का कहना है कि शराब की लत के कारण कई परिवारों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ रही है। मजदूरी से कमाए पैसे घर का खर्च चलाने के बजाय शराब में खर्च कर दिए जाते हैं। नशे के आदी लोग खेती-बाड़ी और मजदूरी तक का काम छोड़ने लगे हैं।
महिलाओं के मुताबिक जब उनकी टोली शराब कारोबारी के घर पहुंची और शराब नष्ट करने का विरोध किया गया तो मामला विवाद तक पहुंच गया। महिलाओं का आरोप है कि इमरथ पाल पहले उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया। इसके बाद महिलाओं ने लाठियां उठा लीं। महिलाओं के आक्रोश को देखकर शराब का कारोबार करने वाला व्यक्ति घर से भाग गया। इसके बाद महिलाओं ने घर में रखे कच्ची शराब से भरे 7 डिब्बे बाहर निकाले और शराब को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में शामिल साजौर की महिला गुड्डी ने बताया कि कच्ची शराब के सेवन के कारण वह पहले ही अपना एक बेटा खो चुकी है। अब उसका एक ही बेटा बचा है और वह उसे भी शराब की लत के कारण खोना नहीं चाहती। गुड्डी का कहना है कि गांव में कच्ची शराब का कारोबार बंद होना चाहिए, क्योंकि इसका सबसे ज्यादा असर परिवारों और महिलाओं पर पड़ रहा है। गौरतलब है कि सागर जिले में शराब के खिलाफ महिलाओं द्वारा की गई कार्रवाई के बाद शिवपुरी जिले में भी महिलाओं का आक्रोश दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों में महिलाएं शराब दुकानों और कच्ची शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ खुलकर सामने आ रही हैं। महिलाएं खुद मौके पर पहुंचकर शराब को नष्ट कर रही हैं। साजौर की घटना में भी महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि गांव में कच्ची शराब का कारोबार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से परिवार बर्बाद हो रहे हैं, मजदूरी की कमाई नशे में जा रही है और घरेलू विवाद बढ़ रहे हैं। इसी कारण अब वे शराब बेचने वालों के खिलाफ खुद मोर्चा खोल रही हैं।हालांकि, इस तरह की कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का जोखिम भी बना रहता है। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करना पुलिस और आबकारी विभाग की जिम्मेदारी है। महिलाओं ने प्रशासन से भी गांवों में चल रहे कच्ची शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
👉*सिरसौद की महापंचायत में 24 घंटे का अल्टीमेट,*

👉*धंधा बंद नहीं किया तो शादी में नहीं बुलाएंगे, और मौत में भी नहीं जाएंगे*

👉 *जो गांव में स्मैक और कच्ची शराब का करोबार करेगा सर्व समाज करेगा उसे बहिष्कार*
सिरसौद मे कच्ची शराब और स्मैक बेचने बालों का हुक्का पानी बंद करने का इलान, 24 घंटे की दी मोहलत

सिरसौद। अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में मंगलवार को रामराजा मंदिर परिसर में सर्व समाज की महापंचायत हुई। इसमें अवैध कच्ची शराब के कारोबार को लेकर ग्रामीणों ने सख्त फैसला लिया। सरपंच अंतरसिंह लोधी ने शराब कारोबारियों को 24 घंटे में कारोबार बंद करने की चेतावनी दी। कारोबार जारी रहने पर संबंधित परिवार के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे परिवारों को शादी-विवाह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा और परिवार में किसी की मृत्यु होने पर भी ग्रामीण शामिल नहीं होंगे। साथ ही सामाजिक मेल-जोल बंद करने और कारोबार जारी रहने पर पुलिस में नामजद शिकायत कर कड़ी कार्रवाई कराने का निर्णय लिया गया। सागर में अवैध शराब से हुई मौतों के बाद गांव में नशामुक्ति को लेकर यह महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में उपसरपंच अंगूरी नारायण जाटव, गहोई समाज अध्यक्ष शिवकुमार खरया, अत्रि पांडेय, गजेंद्र लोधी, अनिल लोधी सहित सर्व समाज के पदाधिकारी, ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।
Video 19
काली माता रपटा पर सड़क पार करता दिखा विशाल अजगर, राहगीरों ने बनाया वीडियो

रात 10 बजे सिरसौद-पिछोर मार्ग पर अचानक नजर आया अजगर, राहगीरों को सावधानी से वाहन चलाने की दी सलाह

सिरसौद। शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में सोमवार की रात सिरसौद-पिछोर सड़क मार्ग पर उस समय राहगीरों के बीच कौतूहल की स्थिति बन गई, जब काली माता रपटा के पास सड़क पर एक विशाल अजगर सांप दिखाई दिया। अजगर सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे युवकों ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार अमित गुप्ता और हर्षित गुप्ता सोमवार की रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ होटल पर खाना खाने के बाद सिरसौद-पिछोर सड़क मार्ग से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे काली माता रपटा के पास पहुंचे, उनकी नजर सड़क पर जा रहे एक बड़े अजगर पर पड़ी। अजगर धीरे-धीरे सड़क पार कर रहा था। अचानक सामने आए अजगर को देखकर युवकों ने वाहन रोककर कुछ दूरी से उसका वीडियो बना लिया। अमित गुप्ता ने अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लोगों से अपील की कि रात के समय इस मार्ग से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें। खासकर काली माता रपटा और आसपास के क्षेत्र में वाहन चलाते समय सड़क पर नजर बनाए रखें, क्योंकि बरसात के मौसम में सांप और अन्य जीव-जंतु अपने सुरक्षित ठिकाने की तलाश में अक्सर बाहर निकल आते हैं।ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में खेतों, झाड़ियों और नदी-नालों के आसपास सांपों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। लगातार बारिश और पानी भरने के कारण सांप अपने ठिकानों से निकलकर सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर जाते हैं। ऐसे में रात के समय सड़क पार करते हुए सांप दिखाई देना असामान्य नहीं है। ग्रामीणों ने वाहन चालकों से अपील की है कि रात के समय सिरसौद-पिछोर मार्ग पर विशेष सावधानी बरतें। सड़क पर कोई सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे छेड़ने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
सिरसौद में ढपला-रमतुला बजाकर मुनादी, कच्ची शराब से दूर रहने की अपील

सिरसौद। गांव में सोमवार दोपहर सरपंच अंतरसिंह लोधी की अगुवाई में ढपला और रमतुला बजाकर मुनादी कराई गई। काली माता मंदिर से शुरू हुई मुनादी गांव के बाजार, कुरियाना बस स्टैंड सहित विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। सरपंच ने ग्रामीणों से कच्ची शराब व नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने सागर जिले के बांदा क्षेत्र में कच्ची शराब से हुई मौतों का हवाला देते हुए ग्रामीणों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
सिरसौद के कंजर डेरे पर अमोला पुलिस की कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के ड्रम किए नष्ट

सिरसौद। शिवपुरी जिले के अमोला थाना पुलिस ने रविवार शाम करीब 6 बजे सिरसौद गांव स्थित कंजर डेरे पर पहुंचकर अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब बनाने के लिए रखे ड्रमों को फैलाकर नष्ट किया। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने अवैध शराब बनाने के ठिकाने को नष्ट कर दिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आज मेरी प्यारी बिटिया पलक झा और मेरे छोटे भाई शिवम झा का जन्मदिन है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप दोनों की जिंदगी हमेशा खुशियों, सफलता, अच्छे स्वास्थ्य और अपनों के प्यार से भरी रहे। पलक, तुम हमारे घर की मुस्कान और मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत खुशियों में से एक हो। तुम्हारी हर छोटी-बड़ी खुशी मेरे लिए बहुत मायने रखती है। तुम हमेशा इसी तरह हंसती-मुस्कुराती रहो और जीवन में अपने हर सपने को पूरा करो। शिवम, छोटे भाई के रूप में तुम्हारा साथ हमेशा खास रहा है। जीवन में तुम खूब तरक्की करो, नई ऊंचाइयां हासिल करो और परिवार का नाम रोशन करो।
पलक और शिवम, आप दोनों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की कृपा सदैव आप दोनों पर बनी रहे। 🙏
SDM करैरा को मिलीं पहली बार जानकारी…😜 अब तो आ गया संज्ञान मे मामला