Public App Logo
बच्चों की थाली से पढ़ाई तक सवाल, 15 साल से एक ही समूह संचालक पर आरोप करैरा के ग्राम बांसगढ़ के शासकीय विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि 200 से 300 बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलता और जर्जर व गंदे रसोईघर में खाना बनाया जाता है। ग्रामीणों ने दावा किया कि करीब 15 साल से एक ही समूह संचालक अपनी मनमर्जी से भोजन संचालित कर रहा है। साथ ही स्कूल में शिक्षा, बैठने की व्यवस्था और खेल मैदान जैसी सुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए मौके पर जांच और समूह संचालक को हटाने की मांग की गई है। #ShivpuriNews #Karera #Bansgarh #GovernmentSchool #MidDayMeal #SchoolNews #Shivpuri - Karera News