पिंड्रा: फूलपुर थाना क्षेत्र में रील बनाने के दौरान चली गोली, युवक घायल, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव गांव में सोशल मीडिया के लिए रेल बनाने के दौरान गोली चलने का मामला सामने आया जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ग्रामीणों ने उपचार के लिए पुलिस की मदद से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार तीन युवक रेल बना रहे थे, इस दौरान एक युवक ने बंदूक से गोली चला दी, जो उसके दोस्त को लगी।