धनौरा: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, गजरौला महिला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
गजरौला महिला परामर्श केन्द्र गजरौला में एक विवाहिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग पचास लाख रूपये डिमांड विवाहिता से करते थे और इनकार करने पर उसके साथ मारपीट भी की और घर से निकाल दिया।