धनौरा: नौगांवा का युवक बछरायूं की युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर कराया मेडिकल
आपको बता दे की बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को 23,3,2025 समय करीब 12:00 बजे नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव बीलना निवासी रिजवान बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया तो पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू करनी थी। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है।