धनौरा: गजरौला के गांव टोकरा पट्टी में छात्र को बेरहमी से पीटा गया, घायल थाने पहुंचा और दी तहरीर
थाना क्षेत्र के टोकरा पट्टी गांव के समीप समीप बुधवार दोपहर तीन युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा और किसी धारदार हथियार से प्रहार भी किया। जिससे युवक मनु 17 वर्ष पुत्र मर्दान को सिर में गंभीर चोट आई है। जिससे वह बुरी तरह घायल होकर नीचे जमीन पर गिर गया। तीन युवक मनु को पीट कर बाइक पर बैठकर फरार हो गए, पीड़ित मनु ने पुलिस को सूचना दी।