धनौरा: गजरौला के अल्लीपुर भुड में स्थित कंपोजिट विद्यालय से निकाली गई स्कूल चलो रैली, खंड विकास अधिकारी ने किया जागरूक
गजरौला नगर के अल्लीपुर भूङ में स्थित कंपोजिट विद्यालय में खंड विकास अधिकारी अश्विनी कुमार ने संचारी रोग अभियान तथा स्कूल चलो अभियान की रैली को शुभारंभ किया। उन्होंने संचारी रोग अभियान के बारे में बताते हुए शिक्षा के महत्व को उजागर किया, साथ ही अभिभावकों को प्रेरित किया कि, प्रत्येक बच्चे का नामांकन कराएं और पढ़ाएं।