धनौरा: मंडी धनौरा के मोहल्ला गांधीनगर में शराब की दुकान बंद कराने को लेकर महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी, चेयरमैन ने की मुलाकात
मंडी धनौरा के मोहल्ला गांधी नगर में अंग्रेजी एवं देसी शराब के साथ ही भांग की भी दुकान खोले जाने के विरोध में दो स्थानों पर महिलाओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा, उधर मंडी धनौरा के पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल भी वार्ड सभासद अंशुल, राजू बादशाह आदि के संग धरना स्थल पर पहुंचे और शराब की दुकानों को आबादी से दूर खोले जाने की मांग का समर्थन करते हुए।