मझोली: मझौली थाना प्रभारी का निर्देश: पुलिस बल रात्रि गश्त में लाए तेज़ी, संवेदनशील स्थानों पर करें विशेष चेकिंग
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडते ने रविवार शाम लगभग 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहां की रात्रि गश्त में तेजी लाई जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों की भी विशेष निगरानी करें जिससे कि अपराधियों को पकड़ा जा सके और आपराधिक वारदातों को भी रोका जा सके। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन किया जा रहा है।