अरवल: कार्यालय कक्ष में जनता से साक्षात्कार आयोजित, 21 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Arwal, Arwal | Aug 21, 2026 जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस ने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 21 नागरिकों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, अतिक्रमण, भू-लगान, स्वास्थ्य, नरेगा सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी अधिकांश शिकायतों का मौके पर निष्पादन किया गया। करपी के चौहर निवासी पवन कुमार की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग को जांच के निर्देश दिए गए।