84वां शहादत दिवस
अरवल जिले के शर्वा गांव निवासी महान क्रांतिकारी शहीद शाहिद केश्वर राम जी ने वर्ष 1942 में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारी संघर्ष छेड़ा था। अंग्रेजी शासन ने उन्हें बर्बरता पूर्वक यातनाएं दीं और ब्रिटिश दरोगा रामाधार सिंह द्वारा लाठी-डंडों से पीटने के बाद आम के पेड़ से फांसी पर लटका दिया गया। इसके बाद उन्हें गोली भी मारी गई। आज उनकी शहादत की 84वीं बरसी पर अरवल अंबेडकर वाचनालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अरवल विधायक मनोज कुमार शर्मा, कुर्था विधायक पप्पू वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में अरवलवासी मौजूद रहे। सभी ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए उनके संघर्ष को याद किया।
Arwal, Arwal | Aug 22, 2026