अरवल से दर्दनाक खबर सामने आई है। कुर्था थाना क्षेत्र के पीरही गांव में 11 हजार हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोरी पूर्णिमा कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूर्णिमा कुमारी, गजेंद्र कुमार की पुत्री थी और खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान वह हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ऐसे खुले और खतरनाक हाई वोल्टेज तारों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Arwal, Arwal | Aug 22, 2026