सहजनवा: अहिरौली में निर्माणधीन आरसीसी सड़क को क्षतिग्रस्त करने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने थाने में दी तहरीर
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अहिरौली टोला कुड़िया में ग्राम प्रधान द्वारा बनवाई जा रही आरसीसी सड़क को क्षतिग्रस्त करने पर गाव के ही आधा दर्जन लोगों के खिलाफ ग्राम प्रधान प्रतिनिधी ने थाने में तहरीर दी है, वही मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि को मनबढो ने दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस मामले की कर रही जांच ।