सहजनवा: सहजनवा तहसील रोड पर शादी मैरेज हाल के पास मनबढ़ भाइयों ने मिलकर युवक को पीटा, केस दर्ज
सहजनवा तहसील रोड पर स्थित शादी मैरेज के निकट तेल भरवाकर जा रहे एक युवक को उसी के गांव के मनबढ़ भाइयो ने ड्राइवर की बात को लेकर बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया, वही जब पीड़ित आरोपितों के खिलाफ तहरीर लेकर सहजनवा थाने पहुंचा तो फोन पर भी जान से मारने की धमकी दी गयी, पुलिस ने मनबढ़ भाइयो पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।