सहजनवा: लखनापार गांव में सरकारी ट्यूबवेल की बाड़ बंदी कर रोकी दूसरे खेतों की सिंचाई
पाली ब्लाक के लखनापार गांव के करमुआ बाग में स्थित सरकारी ट्यूबवेल की बाड़ बंदी कर एक किसान ने अवैध कब्जा कर लिया है । ट्यूबवेल से दूसरे किसानों के खेतों की सिंचाई रोक दी है । अन्य किसान निजी संसाधनों से खेत सीचते हैं । शिकायत पर भी नलकूप विभाग के अफसर चुप्पी साधे हुए हैं ।