#Balrampur ! सुंदरघाट विसर्जन स्थल का एसडीएम-सीओ ने लिया जायजा, सुरक्षा में लापरवाही न बरतने के निर्देश...
#बलरामपुर। शारदीय नवरात्रि के बाद मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को उतरौला के एसडीएम योगेंद्र शरण शाह एवं क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सुंदरघाट विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने और प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को कहा।
#utraula