#Balrampur ! उतरौला में देवी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाला गया...
#उतरौला (#बलरामपुर)
उतरौला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दस दिन तक चलने वाला, नवरात , दशहरा व देवी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकाला गया। विसर्जन की तैयारी मंगलवार सुबह से ही शुरू हो गई थी। देवी दुर्गा की प्रतिमाओं को पंडाल से उठाकर विसर्जन के लिए ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर सजाया गया। मां दुर्गा की पूजा अर्चना व हवन के बाद प्रतिमा विसर्जन यात्रा में लोगों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया। डीजे की धुन पर भक्तजन जमकर थिरके। भक्तजनों के लिए जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। भारी संख्या में भक्तजनों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मां शेरावाली के जयकारों ने प्रतिमाओं को फूल मालाओं से सजाकर विदा किया। शोभायात्रा में जगह-जगह उनकी आरती के साथ, पुष्प वर्षा की गई। और जय श्रीराम के नारे लगाए गए। जुलूस, नगर भ्रमण करता हुआ विगत वर्ष की भांति, इस वर्ष भी राप्ती नदी के पिपरा घाट पर लोगों ने मां दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित किया। सुरक्षा के दृष्टिगत सीओ राघवेंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से डटे रहे। ड्रोन के जरिए पूरे जुलूस की निगरानी की गई। इसके अलावा प्रत्येक गतिविधि की विडियो ग्राफी कराई गई। वहीं रामलीला परिसर में असत्य पर सत्य की जीत का भाव और मन में राम के प्रति अटूट आस्था के लिए रामलीला सीमित उतरौला द्वारा, राम लीला परिसर में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दस दिनों तक चलें भव्य नाट्य मंचन के दौरान, पहले भगवान श्री राम व दशानन रावण के बीच युद्ध हुआ। उसके बाद रावण के पुतले का दहन हुआ। जुलूस में विधायक राम प्रताप वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि अनूपचंद गुप्ता, राम दयाल यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष फणींद्र गुप्ता, राधेश्याम वर्मा, महेन्द्र प्रताप सिंह, राहुल जायसवाल, हर्षित जायसवाल, सतीश गुप्ता, महंत जगराम यादव, आलोक कुमार, बजरंगी गुप्ता, राधे श्याम यादव, कमला प्रसाद भारती, दुर्गा यादव, सीता राम, अभिषेक गुप्ता, संतोष कसौधन, रूपेश कुमार गुप्ता, अंकुर गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, दीपक चौधरी, रोहित राज गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, अमित गुप्ता, संजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, कल्लू गुप्ता, अनिल गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
#balrampur #utraula