पटियाली: पटियाली में श्रद्धालुओं से भरी बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी
पटियाली में श्रद्धालुओं से भरी बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बस में करीब 60 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। धुआं उठते ही अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्री दरवाजे, जबकि कई खिड़कियों से कूदकर बाहर निकले। चालक-परिचालक ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। श्रद्धालु बहादुर नगर स्थित भोले बाबा के आश्रम से वापस लखनऊ जा रहे थे।