बांगरमऊ: कल्याणी नदी पुल पर पैदल जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर,हालत गंभीर,सीएचसी में कराया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली के माढ़ापुर मार्ग स्थित कल्याणी नदी पुल पर पैदल जा रही महिला को पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी।हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं.घायल महिला को सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं.जानकारी के मुताबिक बता दें कि फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी कुंआरा पत्नी प्रेम 60 वर्ष बताई जा रही है।