निखिल धनराज निप्पाणीकर के जनता दरबार में 33 मामलों की सुनवाई मुंगेर: जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत आज आयोजित जन सुनवाई में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर 33 फरियादियों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने सभी आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।