🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला गरमाया, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला कोतवाली में धरने पर बैठीं!
हल्द्वानी में एबीवीपी अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज बिष्ट और उसके साथियों पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपों का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मामले को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला महिला कार्यकर्ताओं के साथ मुखानी कोतवाली पहुंचीं और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए धरने पर बैठ गईं।
ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि पीड़ित नाबालिग के परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लेने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
आखिर पीड़ित परिवार को क्यों लग रहा है दबाव का डर? पुलिस कब करेगी निष्पक्ष कार्रवाई?
🎥 देखिए i7 News की यह खास रिपोर्ट।
रिपोर्ट: दीपक अधिकारी
📍 हल्द्वानी | i7 News
#Haldwani #Uttarakhand #JyotiRautela #MahilaCongress #ABVP #DhirajBisht #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #JusticeForVictim #PoliceAction #WomenSafety #CongressProtest #i7News #BreakingNews