सिहोरा: खितौला पुलिस ने मझगवां बाईपास सत्संग भवन के पास 16 वर्षीय बालक को सूअर मार बम के साथ पकड़ा
सूअर मारा बम रखकर घूमते हुए 16 वर्षीय विधि विवादित बालक को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खितौला में मंगलवार को बाजार भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की जन्माष्टमी दिवस सृजल कोल के द्वारा सूअर मारा बम फोड़ा गया था जो आज भी सूअर मारा बम लेकर मझगवां बाईपास सत्संग भवन के पास दहशत फैलाने घूम रहा है।