पन्ना: पन्ना टाइगर रिज़र्व में बाघिन P-141 और उसके चार शावक हुए कैमरे में कैद, फील्ड डायरेक्टर ने दी जानकारी
Panna, Panna | Oct 13, 2024 पन्ना टाइगर रिज़र्व पर्यटन गेट मंडला के मगरा डबरी एरिया में टाइगर रिज़र्व की फेमस बाघिन P-141 और उसके नवजन्मित शावकों को देखा गया। माँ के साथ अठखेलियां करते चारो शावकों का ये दृश्य पर्यटकों के मन को लुभाने वाला था। पर्यटकों ने इस दृश्य को अपने कैमरों में वीडियो और फोटो के माध्यम से कैद किया ।