कोलगवां के मजदूर चौराहा सिंधी कैंप में मजदूर पप्पू सेन ने साथी मजदूर दीपू दहिया के साथ मारपीट कर दी और जमीन पर पटक दिया । सतना के संग्राम कॉलोनी निवासी घायल मजदूर दीपू दहिया कोलगवां थाना पहुंचा और मारपीट करने वाले आरोपी मजदूर पप्पू सेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी । शनिवार की दोपहर 3 बजे पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मारपीट करने वाले मजदूर को तलाश रही है ।