कोलगवां में लड़की के चक्कर में दो पक्षों में मारपीट, 5 घायल, थाने में मामला दर्ज
कोलगवां थानाक्षेत्र की एक बस्ती मे लड़की के चक्कर में लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष पर लाठी डंडे से हमला कर दिया । हमले में लड़के पक्ष के पांच लोग घायल हो गए । सभी घायल कोलगवां थाना पहुंचे और मारपीट करने वाले लड़की पक्ष वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी । शनिवार की शाम 4 बजे पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर मेडिकल कराया है और घटनाक्रम की जांच में जुट गई है ।