चकरनगर: ददरा पंचायत भवन में चंबल वैली एफपीओ की बैठक में संस्था के कामकाज पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
ददरा पंचायत भवन में चंबल वैली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की बैठक में संस्था की कार्यप्रणाली को लेकर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए।बुधवार दोपहर 12बजे बैठक में पहुंचे संस्था के पूर्व सीईओ जितेंद्र चौहान ने आरोप लगाया कि कंपनी की कई गतिविधियां धरातल पर संचालित करने के बजाय कागजों में पूरी दर्शाकर खानापूर्ति की जा रही है। बैठक में निदेशकों का न आना बड़ा सवाल है?