चान्दन: धनौछी गांव में बहू से कहासुनी के बाद सास ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती
Chanan, Banka | Oct 22, 2026 धनौछी गांव में गुरुवार को बहू से हुई कहा-सुनी से गुस्से में आकर सास ने कीटनाशक दवा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो आनन-फानन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर विनोद कुमार द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।