जालौन पुलिस द्वारा हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण: 2 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस द्वारा बताया गया कि दिनांक 3 जुलाई को थाना रामपुरा में वादी देवेन्द्र सिंह द्वारा तहरीरी सूचना दी गई है कि अभियुक्तगण द्वारा वादी की माँ मीना देवी पत्नी स्व० कल्लू सिंह राजावत उम्र करीब 50 वर्ष को मारपीट कर हत्या कर दी गयी है, जिसके संबन्ध में थाना रामपुरा में मु0अ0सं0 51/26 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम लला उर्फ सहदेव आदि 02 नफर पंजीकृत हुआ था। घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी माधौगढ के नेतृत्व में 02 टीमों का गठन किया गया था। दिनांक 4 जुलाई को थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया एवं उनकी निशादेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी व बांस का डण्डा व घटना के वक्त पहने हुये कपड़े बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
पूछताछ में अभियुक्त रन सिंह उर्फ बसन्तू द्वारा बताया गया कि करीब 15 वर्ष पूर्व मृतका मीना देवी का मेरे पिता जन्ट सिंह से विवाद होने पर मृतका मीना ने मेरे पिता जन्ट सिंह को चप्पलों से मारा था जिससे मैं बहुत अपमानित महसूस करता था तथा अभियुक्त लला उर्फ सहदेव द्वारा बताया गया कि मृतका की पुत्री जिस गांव में ब्याही है उसी गांव के बगल में मेरी भी पुत्री ब्याही है मृतका की पुत्री के ससुरालीजनों से शादी को लेकर मुकदमा चल रहा था मृतका की पुत्री के ससुरीलजनों से मेरी बेटी के ससुरालीजनो का पारिवारिक सम्बन्ध था जिसके कारण मृतका मुझसे रंजिश मानती थी।
इन्ही कारणों से रंजिश मानते हुये दिनांक 1/2 जुलाई की रात्रि में लला उर्फ सहदेव ने डंडे व रन सिंह उर्फ बसन्तू ने कुल्हाड़ी के मुन्द से सोते समय मृतका के सिर पर जोरदार प्रहार करके उसकी हत्या कर दी एवं डण्डा व कुल्हाड़ी नदी के पास झाडियों में फेक दिया व वहीं नहाकर पहने हुये कपड़े भी फेक दिये थे। सुनिये गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।
#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़
Orai, Jalaun | Jul 4, 2026