सिसई: बैजनाथ जालान कॉलेज का नया भवन हुआ जर्जर, छात्र पुराने भवन में पढ़ने को मजबूर
Sisai, Gumla | Feb 21, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथ जालान कॉलेज सिसई का करोड़ों की लागत से नया भवन बना हुआ है।लेकिन भवन के तैयार हुए लगभग 2 साल हो गए उसके बावजूद भी भवन में छात्रों की पढ़ाई नहीं हो रही है।बल्कि पुराने जर्जर भवन में छात्रों को पढ़ना पड़ रहा है।भवन के बने लगभग 2 साल हो गए हैं और अभी तक कॉलेज की बाउंड्री भी नहीं हुई है ना ही कॉलेज को यह भवन हैंड ओवर किया गया है।