सिसई: भदौली मंडा टांड़ में विवाह मंडप का उद्घाटन, जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा- गरीबों को मिलेगी सुविधा
Sisai, Gumla | Feb 20, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के भदौली पंचायत मंडाटांड़ में स्थित विवाह मंडप का जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि जिला परिषद के द्वारा विवाह मंडप मार्केट कंपलेक्स इत्यादि व्यवसायिक प्रतिष्ठान की मदद से आय बढ़ाने का उद्देश्य रखा गया है।विवाह मंडप को दीपक अधिकारी और रोहित शर्मा के देखरेख में चलाया जा रहा।