सिसई: स्कूल मोड़ के पास सिसई पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ चलाया जांच अभियान, कहा- वैध चालान के साथ ही वाहन चलें
Sisai, Gumla | Feb 20, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सिसई पुलिस द्वारा क्षेत्र के स्कूल मोड़ के पास अवैध बालू परिवहन के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया था ।जिसमें बालू लेकर चल रहे एक हाईवा वहां की जांच की गई। जांच के लिए खनन निरीक्षक नीरज कुमार भी आए।जिन्होंने वाहन में वैध चालान पाया और बालू लोड वाहन को सम्मानपूर्वक जाने दिया गया।