सिसई: कोचा गांव में देवी मंडप प्रांगण में अवैध कब्रिस्तान को लेकर दो समुदायों की बैठक हुई, कब्रिस्तान का हुआ स्थानांतरण
Sisai, Gumla | Feb 19, 2025 सिसई प्रखण्ड के कोचा गांव के देवी मंडप के प्रांगण में ग्राम प्रधान करिंदर प्रधान के अध्यक्षता में देवी मंडप के जमीन में मुसलमानो द्वारा अवैध कब्रिस्तान बनाए जाने के विरोध में बुधवार को बैठक रखा गया था। जिसमें ग्रामीणों के सुलह विचार व शांतिपूर्ण तरीके से मुसलमानो ने कब्रिस्तान को अपनी स्वेच्छा से दूसरी जगह जमीन में ले जाने का निर्णय लिया।