सिसई: जामपानी में ओलावृष्टि से लाखों रुपए की फसल बर्बाद, एक फीट से ज़्यादा मोटी ओला की परत जमी
Sisai, Gumla | Feb 21, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत के मुखिया रवि उरांव ने जानकारी देती हुए बताया कि नगर पंचायत के जामपानी गांव में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई।जिसके कारण इस क्षेत्र के सौ से ज्यादा किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई।ओलावृष्टि के कारण जामपानी के किसानो की आलू,अदरक,सूर्यमुखी,सरसों,आम बागवानी,लहसुन,प्याज,गोभी टमाटर आदि कई फसलें बर्बाद हुई।