रंगरा चौक: सेवानिवृत्ति के दो दिन बाद सड़क हादसे में पूर्व आईओसी अधिकारी की मौत, डॉक्टर बेटी गंभीर
एनएच-31 पर अजय ढाबा के समीप रविवार अहले सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), असम से दो दिन पहले सेवानिवृत्त हुए 60 वर्षीय शंकर कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी 25 वर्षीय बेटी डॉ. शालू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि शंकर कुमार अपने ससुर के दशगात्र में शामिल होने के लिए परिवार के साथ महादेवपुर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज