ब्यौहारी: कुएं में डूबी 20 वर्षीय युवती, तलाश के बाद मिला शव
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम खुसरिया में पानी भरने गई 20 वर्षीय मनवाती सिंह का पैर फिसलने से कुएं में डूबकर मौत हो गई। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की। कुएं के पास चप्पल मिलने पर संदेह हुआ। तलाश में शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।वीडीओ बुधवार सुबह 8 बजे सामने आया है।