आज़मगढ़: दीवानी कोर्ट परिसर में अपने साथ दुर्व्यवहार मामले में सांसद दिनेश लाल यादव ने विरोध करनेवालों के सपाई होने का लगाया आरोप
आजमगढ़ के दीवानी कोर्ट परिसर में मंगलवार को आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव के साथ का विरोध किया गया था। इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया इस मामले में जब सांसद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने उनको बुलाया था लेकिन जो विरोध करने वाले थे वह सपाई थे। विरोध करने का तरीका होता है जब चुनाव का समय आता ही तब EVM का बटन दबा कर विरोध किया जाता है।