आज़मगढ़: फूलपुर बस स्टॉप पर संदिग्ध हालत में गिरे बुजुर्ग को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
फूलपुर कोतवाली के फूलपुर कस्बा बस स्टॉप पर बीती रात संदिग्ध हालत में 80 वर्षीय बुजुर्ग गिरे हुए मिले। किसी प्रकार से घर पर सूचना मिली तो परिजन उनको घर ले गए। लेकिन हालत गंभीर देख मंगलवार को दिन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन दीपक सोनी ने बताया कि घायल बुजुर्ग का नाम फूलचंद सोनी है। फूलचंद बीती रात को शादी में गए थे। वहां से लौटने में हादसा हुआ।