आज़मगढ़: मानिकाडीह के पास अज्ञात वाहन के धक्के से ऑटो रिक्शा पलटा, चालक जख्मी
रौनापार थाना के मनिकाडीह के पास बीती देर रात को अज्ञात वाहन के धक्के से ऑटोरिक्शा पलट गया। इससे ऑटोरिक्शा चालक 40 वर्षीय कन्हैया निवासी सुभाषनगर, नगर पंचायत अजमतगढ़ थाना जीयनपुर घायल हो गया। देर रात को उसको स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख उसको मंगलवार को दिन में रेफर कर दिया गया। जिसके बाद उसको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।