आज़मगढ़: बीबीपुर में दो युवकों में मामूली बात को लेकर मारपीट, एक युवक जख्मी
रौनापार थाना के बीबीपुर में मंगलवार को मामूली बात को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। घटना के बाद एक युवक ज्यादा जख्मी हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक का नाम 26 वर्षीय अमलेश यादव निवासी बीबीपुर है। अमलेश के अनुसार उसके गांव के ही गुलाब गौड़ नामक युवक से सामान्य बातचीत हो रही थी। इसी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हुई।