कटोरिया: भंडारकोला नदी घाट से जयपुर पुलिस ने अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर किया जब्त
Katoria, Banka | May 15, 2025 जयपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे थाना क्षेत्र के भंडारकोला नदी घाट से एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया। हालांकि मौके से ट्रेक्टर चालक भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस द्वारा जब्त बालू लदे ट्रैक्टर को थाना लाया गया। जहां पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।