कटोरिया: कटोरिया के रेफरल अस्पताल में फाइलेरिया रोगियों और दिव्यांगों के लिए जांच शिविर आयोजित
Katoria, Banka | May 13, 2025 रेफरल अस्पताल कटोरिया में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे फाइलेरिया रोगियों एवं दिव्यांगों के लिए जांच शिविर आयोजित किया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित मेडिकल टीम उपस्थित थे। इस दौरान जांच के लिए पहुंचे लोगों का रजिस्ट्रेशन के बाद अलग-अलग चिकित्सक द्वारा जांच की गयी।