कटोरिया: पांडेयडीह जंगल के पास से पुलिस ने 414 बोतल विदेशी शराब के साथ एक ऑटो और एक बाइक जब्त की, तस्कर फरार
Katoria, Banka | May 14, 2025 चांदन- देवघर रोड स्थित पांडेयडीह जंगल के पास मंगलवार एवं बुधवार की रात को चांदन पुलिस ने एक ऑटो से 375 एमएल के 414 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही एक बाइक भी जब्त किया गया। पुलिस द्वारा बरामद शराब सहित वाहन जब्त कर थाना लाया गया। जहां बुधवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।