कटोरिया: कटोरिया के श्रीमति मनोरमा देवी नर्सिंग संस्थान में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया
Katoria, Banka | May 12, 2025 अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे से देर शाम करीब 7:30 बजे तक कटोरिया बाजार के सूईया रोड स्थित श्रीमति मनोरमा देवी नर्सिंग & एलाइड साइंस इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर रेफरल अस्पताल कटोरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅक्टर विनोद कुमार सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे ।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।