कटोरिया: राजद का क्षेत्रीय सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम मिथिला धर्मशाला राजवाड़ा में आयोजित
Katoria, Banka | May 12, 2025 कटोरिया नगर पंचायत क्षेत्र के मिथिला धर्मशाला कटोरिया में सोमवार शाम करीब 4 बजे राजद का क्षेत्रीय सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता महबूब अली कैसर, विधान पार्षद डाॅ अजय सिंह,पूर्व मंत्री बीमा भारती, राजद नेता संजय चौहान आदि उपस्थित थे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता को तैयार रहने कहा गया।